ओएफसी कट जाने से दिल्ली-हावड़ा रूट का आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली फेल हो गई। इसके चलते दिल्ली रेल मार्ग पर कई घंटे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। सुपर फास्ट ट्रेनों को काशन देकर गुजारा गया।
कंचौसी रेलवे स्टेशन के दक्षिणी किनारे रेलवे फ्रेंट कारीडोर फोर लेन का निर्माण कार्य टाटा एडिसा कंपनी के ठेकेदारों की मदद से कराया जा रहा है। रविवार को मशीनों से ट्रैक लेबिल का कार्य कराया जा रहा था। दोपहर दो बजे जेसीबी मशीन की चपेट में ओएफसी आ गई।
केबिल कटने से दिल्ली-हावड़ा रूट का आटोमैटिक सिग्नल सिस्टम फेल हो गया, इससे अप लाइन पर जा रही मुरी एक्सप्रेस, कालका मेल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें प्रभावित हो गईं। केबिल जोड़ने के लिए सिग्नल प्रणाली के इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक कराया।
ओएफसी कटने से दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित रहा है। ट्रेनों को काशन पर मेमो देकर गुजारा गया है। फाल्ट ठीक कराया जा रहा है। - आरआर मीणा (स्टेशन अधीक्षक, कंचौसी)