फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मौरंग से फिसली दिल्ली जाने वाली बस, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। एरवाकटरा बिधूना मार्ग पर रठगांव के पास बस व ट्रैक्टर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमे ट्रैक्टर चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार दिल्ली जाने वाली सवारियों में आफरा-तफारी मच गई। बस से उतरकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोग घटना होने का कारण सड़क के किनारे पड़ी मौरंग बताई गई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी 35 वर्षीय हरवंश कुमार छिबरामऊ कन्नौज से ट्रैक्टर में थ्रेसर लेकर बिधूना अपनी दुकान पर आ रहे थे। तभी लगभग 7ः45 बजे करीब बिधूना की तरफ से दिल्ली सवारियों से भारी प्राइवेट बस जा रही थी।
रठगांव के पास सड़क के किनारे पड़ी मौरंग के चलते बस चालाक बस को काटने लगा तो एरवाकटरा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की भिड़त हो गई। भिड़ंत में ट्रैक्टर चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस चालक का बस छोड़ कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर में फंसे चालाक को निकाल कर इलाज के सीएचसी बिधूना भर्ती कराया। बस में बैठी सवारियों में अफरा-ताफरी मच गई।
विज्ञापन

बस से उतरकर यात्री दूसरे साधनों से घर चले गए। कुछ सवारियों जानकारी ली गई तो बताया बस भारी हुई थी। इसमें लगभग 45 से 50 सवारियां होंगी। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। अन्य कोई घायल नहीं हुआ। सवारियां सुरक्षित भी अपने अपने घर चली गई है। घटना कैसे घटी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें