फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुल के नीचे गड्ढे बने मुसीबत, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा-फफूंद मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से राहगीरों को आने जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि कई बार हो-हल्ला मचाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराकर गड्ढों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। अछल्दा-फफूंद मार्ग पर रेलवे पुल निर्माण के बाद पुल के नीचे से सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में राहगीरों को इधर से निकलने में काफी परेशानी होती है। जलभराव व गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन सवार अक्सर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी पैदल आने-जाने वालों को होती है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले गड्ढों में मिट्टी व पत्थर डालकर पाट दिया गया था।
अब सड़क की हालत फिर पहले जैसी हो गई है। लोगों की शिकायत है कि इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की दशा सुधरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें