फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मौत बनकर जगह-जगह खड़े ट्रक

Mon, 05 Dec 2016 11:34 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
कानपुर रोड पर हाईवे पर किनारे की ओर खड़े ट्रकों व कंटेनर वाहनों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच हाईवे का सफर नुकसान दे सकता है। वजह है हाईवे पर जगह-2 खड़े ट्रक। पुलिस, प्रशासन और हाईवे प्रबंधन ने अभी तक इसका कोई हल नहीं निकाला है। और न ही इन वाहनों के प्रति कोई सख्ती दिखाई है। पिछले दिनों लगातार इन्हीं ट्रकों से भिड़कर कई हादसे हुई हैं।
विज्ञापन


कानपुर रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग ट्रक, कंटेनर व बसों की लंबी कतार देखने को मिली। यह सभी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की ओर खड़े थे। जबकि वाहनों के खड़े होने के बाद से सर्विस रोड भी थी। जो पूरी तरह खाली पड़ी थी। यहां खड़े वाहनों की कतार में 13 वाहन खड़े दिखे। इटावा रोड पर ग्राम चिरूहली के समीप कई होटल हैं। होटलों के पास दर्जनों ट्रक सड़क के दोनों ओर हाईवे पर खड़े दिखे। इन जगहों पर अक्सर ओवरटेक करने पर हादसे हो जाते हैं।

उधर इंडियन आयल चौकी के समीप कानपुर रोड पर ट्रक, कंटेनर व बसों की लाइन दिखी।  सार्विस रोड पर काम करने वालों का कब्जा था तो हाईवे पर किनारे की ओर वाहन खड़ा करके कब्जा किया गया।  जिससे यहां भी वाहन लेकर निकलने वाले लोगों की जान का खतरा साफ देखने को मिला। वहीं इटावा रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर भी हालात खराब दिखी। यहां भी ट्रकों की लाइन देखने को मिली। लाइन में 15 ट्रक खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें