फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से वृद्धा की मौत

Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
औरैया
विज्ञापन
छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेला थानाक्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में सड़क पार कर खेतों पर जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वृद्धा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। चालक कार लेकर भाग गया। परिजन वृद्धा को सीएचसी ले गए। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव पृृथ्वीपुर निवासी नफीशा बेगम(60)पत्नी यासीन खां घर से खेतों पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। बेला की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी। सड़क पार करने के दौरान कार ने नफीसा बेगम को टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना के बाद लोगों ने वृद्धा को उठाया। चालक कार लेकर फरार हो गया। परिजन आनन फानन में वृद्धा को लेकर सीएचसी पहुंचे। वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वृद्धा की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें