फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई, मां व भतीजे को पीटा

Sat, 15 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला/औरैया
विज्ञापन
पथराव सात लोग लहूलुहान, पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दरवाजे से निकली बिजली केबिल के विवाद में गुलरिहा प्रधान के मां, भाई व भतीजे के साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने दिबियापुर थाने में शिकायत की है। प्रधान का आरोप है कि गांव के एक दर्जन लोग प्रधानी के चुनाव से रंजिश मानते हैं।  
विज्ञापन


प्रधान शिवनाथ गुप्ता के भाई रामकिशोर, मां रानी देवी व भतीजे माधव ने बताया कि उनका घर गांव के अंतिम छोर पर है। बिजली की केबिल लोगों के घरों से होकर गुजरी है। शुक्रवार को अभिषेक, देवेंद्र , अजय प्रकाश, विजय प्रकाश ने माधव के साथ कहासुनी के बाद मारपीट कर दी। शाम को उलाहना देने रामकिशोर व रानी देवी आरोपियों के घर गईं तो उन्होंने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। रामकिशोर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

प्रधान शिवनाथ गुप्ता का आरोप है कि अजय प्रकाश, जयप्रकाश समेत एक दर्जन ग्रामीण प्रधानी के चुनाव के समय से ही रंजिश मानते हैं। आरोपी आए दिन गाली गलौज करते हैं। प्रधान पद से इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला बिजली केबिल को लेकर हुए विवाद का है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें