फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत 287 नए संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी-7- अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचे लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। संक्रमण के साथ कोरोना से मौतें भी लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को जिले में कोरोना से एक और मौत हो गई, जबकि 287 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जिले में 287 नये संक्रमित मरीज मिले है। इसके अलावा 122 संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6597 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 2304 हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।
इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 67 हो गया है। बढ़ते संक्रमण के चलते जिले में नए हॉटस्पॉट भी बनाए गए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 300 के पार हो गयी है।
विज्ञापन

लखनऊ लैब से 1700 के करीब आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले के बाहर के 18 प्राइवेट अस्पतालों में 25 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जबकि चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में 80 संक्रमित मरीजों का उपचार जारी है। सीएमओ ने बताया कि हालात बेकाबू हो रहे हैं। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोविड नियमों का पालन करें। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें