फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की बुखार मौत

विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी-15- आयाना में होमगार्ड की मौत के बाद जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड की तेज बुखार के बाद हालत बिगड़ गई। साथियों का आरोप है कि इलाज के लिए अजीतमल सीएचसी ले जाने पर भर्ती करने की बजाय सुबह आने के लिए कहा गया। सुबह करीब चार बजे होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर पिलखुआ जिला हापुड़ निवासी होमगार्ड संजय कुमार 21 अप्रैल को पिलखुआ कंपनी से चुनाव कराने औरैया आए थे। उन्हें अयाना थाना क्षेत्र के जसवंतपुर में पंडित ऋषि महाराज महाविद्यालय में कंपनी के साथ रोका गया था। साथी होमगार्डों ने बताया कि पिलखुआ से आने के बाद से ही बुखार आ रहा था। इस पर जिला कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी से उपचार करवाने के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन चुनाव ड्यूटी की वजह से छुट्टी नहीं मिली।
शनिवार की रात संजय की हालत खराब होने पर साथी सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टर ने भर्ती करने से मनाकर सुबह दिखाने के लिए कहा। इस पर संजय को वापस विद्यालय ले आए। सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना बीओ राजकुमार ने पीआरवी को दी। सूचना पर सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह, पीआरवी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

जांच में 11 होमगार्ड निकले संक्रमित
विद्यालय में रुकी होमगार्ड कंपनी के होमगार्ड की मौत से अन्य जवान सकते में आ गए। रविवार की सुबह ही स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र, अखिलेश, मृत्युंजय पंडित ऋषि महाराज महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर रुके होमगार्डों की जांच कराई गई, इनमें से 11 होमगार्ड संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें