फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने संभाला मोर्चा, कोविड से बचने की दी हिदायत

विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी-18-चुनाव सामग्री के साथ ड्यूटी पर जाते जवान - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। जनता महाविद्यालय अजीतमल में एसडीएम विजेता, ट्रेनी एसडीएम लवजीत कौर, तहसीलदार संध्या शर्मा, आरओ राकेश कुमार सुबह से ही व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने में लगे रहे। पंचायत चुनाव की ड्यूटी स्लिप लेने के लिए कर्मचारियों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

अफरा-तफरी के माहौल में किसी को कोरोना संक्रमण का डर नहीं दिखा। उधर, प्रशासन की ओर से भी दूरी बनाए रखने और कोविड नियमों का पालन कराते हुए मतपेटियां, सामग्री देने की व्यवस्था नहीं की गई थी। इस दौरान माहौल देखकर कुछ तो घबरा गए। कुछ तो ड्यूटी कटवाने की गुहार भी लगाते रहे।
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहते रहे अफसर
अजीतमल। जनता महाविद्यालय में पंचायत चुनाव की ड्यूटी लेने पहुंचे कर्मचारी मास्क तो लगाए थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते एक-दूसरे से सटे नजर आए। हर कोई गर्मी से बचने के लिए जल्दी ड्यूटी मिलने की होड़ में रहा। इस पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा। एसओ राजदेव प्रजापति ने कर्मचारियों को डिस्टेंस बनाने रखने की हिदायत देते रहे।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को सैनिटाइजर और हैंडवाश भी मिला
अजीतमल। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए पूरा ध्यान रखा गया। कर्मचारियों को दी गई मतदान सामग्री में सैनिटाइजर, हैंडवाश, ग्लब्स भी शामिल है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को मास्क और ग्लब्स मतदान समाप्त होने तक पहने रहने के सख्त निर्देश दिए गए। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले अफसरों ने नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें