फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गाजियाबाद की दवा फैक्ट्री में करंट से मौत, शव आने पर हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पुष्पेंद्र। (फाइल फोटो) - फोटो : पुष्पेंद्र। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
दिबियापुर। गाजियाबाद की एक दवा फैक्टरी में काम करते समय करंट लगने से 23 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र की मौत हो गई। दिबियापुर थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव के मकू का पुर्वा निवासी पुष्पेंद्र, दुर्जन लाल का पुत्र था। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस ने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन गाजियाबाद पहुंचे, वहां पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

भटपुरा के ग्राम प्रधान महावीर राजपूत ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस से सूचना मिली कि गाजियाबाद में करंट से पुष्पेंद्र की मौत हो गई है। इसके बाद वह पुष्पेंद्र के परिजनों के साथ गाजियाबाद पहुंचे। तब तक पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा चुकी थी। पुष्पेंद्र को यह नौकरी कानपुर देहात के उड़नवापुर निवासी ठेकेदार आलोक के माध्यम से मिली थी। शनिवार सुबह परिजन शव लेकर गांव लौटे और अंतिम संस्कार किया। पुष्पेंद्र दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उसका बड़ा भाई अरविंद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है, जबकि पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक है। घटना में फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही और ठेकेदार द्वारा परिजनों को सूचना न देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें