फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा कोठा ढहने से अधेड़ की दबकर मौत

Tue, 31 Jul 2018 12:05 AM IST
कच्चा कोठा ढहने से अधेड़ की दबकर मौत
विज्ञापन
गिरा पड़ा कच्चा कोठा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद (औरैया)। बारी बारिश से कस्बे के मोहल्ला ताहरपुर में एक कच्चा कोठा रविवार की रात भरभराकर गिर पड़ा। इससे कोठे में सो रहा अधेड़ मजदूर मलबे में दब गया। जब तक मोहल्ले के लोगों ने मिट्टी की खुदाई कर मलबे से निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर तहसीलदार औरैया ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
कस्बे के मोहल्ला ताहरपुर निवासी रामकिशुन (52) पुत्र गेंदालाल राजपूत कस्बे के असलम की आढ़त पर पल्लेदारी करके अपनी आजीविका चलाता था। पत्नी की कई वर्ष पूर्व डायरिया की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। उसके एक पुत्री अनीता है, जिसकी शादी हो चुकी है व तीन पुत्र हैं, जिसमे संजय और रामसिंह हरियाणा के पलवल में मजदूरी करते हैं। जबकि छोटा पुत्र श्याम उसके साथ ही रहता है। मृतक के पास आवास के नाम पर एक कच्चा कोठा हैॉ, जिसमें वह रहता है। रविवार की रात 11 बजे रामकिशुन सोने के लिए कोठे में लेट गया जबकि उसका पुत्र अपने चाचा विशंभर उर्फ भोला की पन्नी की झोपड़ी में लेटने चला गया। रात में मूसलाधार बारिश होने से तड़के तीन बजे कोठा तेज आवाज के साथ गिर गया। आवाज सुनकर करीब ही झोपड़ी में सोया उसका पुत्र व भाई जाग गए और झोपड़ी से बाहर निकल कर देखा तो रामकिशुन का कोठा जमींदोज हो चुका था। घटना देख पुत्र और भाई ने कोठे की मिट्टी हटानी शुरू की, लेकिन तेज बारिश से मिट्टी की खुदाई नहीं हो पा रही थी। मोहल्ले के दज़ॱरनो लोग फावड़ा और तसले लेकर वहां पहुंच गए और रामकिशुन के जीवित होने की आस में मलबे की खुदाई करने लगे। दो घंटे की खुदाई के बाद वह लोग रामकिशुन को मिट्टी से निकाल पाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कस्बा इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद भी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान सोशल वेलफेयर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ  सिद्दीकी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने जिलाधिकारी को फोन पर सूचना दी। इस पर तहसीलदार सदर अजीत सिंह यादव लेखपाल यशोधान सिंह पाल, लेखपाल ताहरपुर नीतू राजपूत के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। मृतक के परिजनों को जल्द ही सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................................
इनसेट
अंतिम संस्कार के लिए नहीं है कोई बजट
फफूं द। बारिश से कच्चे कोठे के गिरने से गरीब पल्लेदार रामकिशुन के अंतिम संस्कार के लिए भी उसके परिजनों के पास पैसा नहीं था। वार्ड सभासद नंदलाल व सभासद शब्बीर कुरैशी, सभासद प्रबल शर्मा ने जब तहसीलदार अजीत सिंह से मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि दिलाने की मांग की तो तहसीलदार ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए कोई भी बजट नहीं है। जो भी आपदा राहत राशि है वह मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें