फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटकी मिली महिला की हैंगिंग से मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। अजीतमल कोतवाली के गांव भीखेपुर में बृहस्पतिवार को फंदे से लटकी महिला महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन ने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के सिमहारा गांव निवासी स्व. प्रेम कुमार की 28 वर्षीय बेटी विभा कुमारी की शादी बीते 26 अप्रैल को अयाना थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी आलोक के साथ हुई थी, जो फिलहाल परिवार के साथ अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जुहीखा रोड गांव भीखेपुर में रहते हैं।बृहस्पतिवार सुबह आलोक ने फोन कर परिजन को बताया कि सुनीला और विभा में विवाद हुआ है। इसके कुछ ही देर बाद उसने विभा के फंदे से लटक कर जान दे दी थी। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले में अभी परिजन की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें