फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में गिरी मासूम की मौत

विज्ञापन
बालिका की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव उमरसाना में गुरुवार को सुबह एक तीन वर्षीय बालिका पानी भरे गड्ढे में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरसाना निवासी धनवीर गांव में ही अपना मकान बनवा रहे हैं। मकान बनवाने के लिए प्रयोग में आने वाले पानी के लिए उन्होंने मकान के बाहर एक तीन फीट गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। इसमें पानी भरकर वह उसे मकान निर्माण में प्रयोग करते है। गुरुवार को सुबह लगभग सात बजे धनवीर की तीन वर्षीय पुत्री खुशी इस गड्ढे के समीप खेल रही थी। इसी बीच वह उस पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इधर खुशी के न दिखने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर के बाहर जब लोगों ने गड्ढे में देखा तो खुशी के शव को तैरता पाया। परिजन उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास भागे लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशी की मौत पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें