फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जमीन के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Fri, 18 Jul 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। जमीन के विवाद में निस्तारण के 15 घंटे के बाद एक गुट के लोगों ने शुक्रवार सुबह दूसरे गुट के युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अयाना थाने के सिखरना निवासी जयप्रकाश सिंह अजीतमल कोतवाली के मुरादगंज कस्बे में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह वह बाइक से अपने गांव गए थे। घर के सामने पहुंचने पर 10-12 लोगों ने उनके ऊपर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
मारपीट की जानकारी पर परिजन पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी अयाना ले आए, जहां से सैफई रेफर कर दिया।
घायल जयप्रकाश ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले लोग जमीन के विवाद को लेकर रंजिश मानते हैं। आरोपियों के खिलाफ शिकायत पर गुरुवार शाम को डीएम राजस्व टीम के साथ आए थे। टीम ने पैमाइश के बाद उनका हिस्सा बांट दिया था। आरोपी उस पर गुरुवार को ही हमला करना चाह रहे थे, मगर मौजूद अधिकारियों व पुलिस की वजह से वह हमला नहीं कर सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह गांव पहुंचने पर हमला कर दिया। अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि सुबह 8:30 बजे के करीब वह गांव पहुंचा था। तभी आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। शोर सुन आए गांव के लोगों से वह बचाने के गुहार लगाता रहा मगर किसी ने भी बचाने की जहमत नहीं उठाई।
उधर, डॉ. निशा ने बताया कि हमले से घायल के दोनों हाथ की हड्डी टूट गई है। उसके सिर, सीने, पैर सहित पूरे शरीर में भी गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें