फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: समय सीमा बीती, कई सड़कें अभी तक नहीं हुईं गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बारिश के बाद जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर अभियान शुरू किया गया। बनाए गए प्रस्तावों के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्ति अभियान से जोड़ा गया। मिले बजट से काम भी शुरू कराया गया। छह करोड़ रुपये के बजट से काम तो शुरू हुआ लेकिन शासन से निर्धारित 31 अक्तूबर की समय सीमा बीत चुकी है और कई सड़कों की हालत अभी भी दुरुस्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बारिश थमने के साथ ही लोक निर्माण विभाग की ओर से जर्जर सड़कों की फेहरिस्त तैयार कराई गई। प्रस्ताव तैयार हुए। जिलेभर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए पहले चरण का काम शुरू हुआ। अभी भी कई सड़कें गड्ढों की चपेट में है। ऐसे में वाहन चालकों को दुश्वारियों के बीच सफर करना पड़ रहा है। बिधूना, फफूंद, अछल्दा, रुरुगंज समेत अजीतमल में कई मार्गों की मरम्मत बाकी है।
-
सीन-01)
फोटो-03एयूआरपी02- फफूंद में चमनगंज तिराहे से पीएचसी को जाने वाली रोड की जर्जर हालत। संवाद
फफूंद क्षेत्र की सड़कों की हालत कई जगह जर्जर है। खास तौर पर पाता फफूंद पाता पेट्रोकेमिकल प्लांट मार्ग सड़क पर पुलिया के पास रोड धंसी है। यहां पूरे दिन मालवाहकों का आवागमन होता है। फफूंद के चमनगंज तिराहे से पीएचसी को जाने वाली रोड जगह-जगह जर्जर है। वहीं सल्हूपुर भैंसोल मार्ग भी जर्जर है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क की मरम्मत किए जाने की कई बार मांग की है।
विज्ञापन

-
सीन-02)
फोटो-03एयूआरपी03- रामगंगा नहर पटरी सड़क की जर्जर हालत। संवाद
बिधूना के रामगंगा नहर पटरी की सड़क का कमलपुर नहर पुल से पुरवा गणेश तक की आठ किलोमीटर लंबी सड़क दो साल पहले डामरीकरण हुआ था। यहां वर्तमान में सड़क कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई है।
-
सीन-03)
फोटो-03एयूआरपी04- अछल्दा बीरपुर मार्ग की जर्जर हालत। संवाद
अछल्दा क्षेत्र की बीरपुर मार्ग की पिछले कई सालों से मरम्मत नहीं हो सकी है। सड़कों की मरम्मत को लेकर भेजे गए प्रस्ताव में इस सड़क को शामिल करने की उम्मीद ग्रामीण लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक इस मार्ग के गड्ढों को भरा नहीं जा सका है।
-
बोले जिम्मेदार-
सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुके हैं। चुनी गई सड़कों पर काम जारी है। जल्द से जल्द ज्यादातर सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। जहां जिस सड़क की समस्या सामने आ रही है। उसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-एसके तिवारी, एई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें