फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अरिंद नदी किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




दिबियापुर। थाना क्षेत्र की कंचौसी चौकी के गांव मधवापुर से गायब मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव बुधवार तड़के संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर अरिंद नदी किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार सुबह गांव मधवापुर में अरिंद नदी के किनारे कुछ लोग गए थे। यहां पर एक युवक का शव नदी किनारे पड़ा देखा। शव पड़े होने की जानकारी फैलते ही गांव के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर वहां पहुंचे अरुण कुमार और शिव कुमार ने शव की शिनाख्त अपने भाई रमेश दोहरे (45) पुत्र स्व. गया प्रसाद दोहरे के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ भरत पासवान, प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर मुकेश बाबू चौहान ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से कमजोर था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लग सकेगा। वहीं ग्रामीणों की ओर से घटना के पीछे नदी के पुल पर पहुंचने और रेलिंग टूटकर नदी में गिरने से हादसा होने की चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें