फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ढरकन के पास उदईपुर में शनिवार देर रात नवविवाहिता विनीता उर्फ खुशी (19) पत्नी शिवम ने का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के जीजा ब्रजेश राजपूत ने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बिधूना तहसील की नायब तहसीलदार रुचि मिश्रा, दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतिका के जीजा ब्रजेश ने बताया है कि विनीता उर्फ खुशी की शादी चार फरवरी को को उदईपुर निवासी शिवम के साथ हुई ती। विनीता का मायका रसूलपुर थाना गाजीपुर जिला फतेहपुर में है। विनीता के भाई और पिता नहीं हैं।
सूचना मिलने पर मृतका की मां सोमवती आ गई है। इस संबंध में हरचंदपुर चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने बताया की पति पत्नी का विवाद घटना का एक कारण हो सकता है। अभी कुछ कारण स्पष्ट नहीं है। मृतका बीमार भी रहती थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति, सास, ससुर घर से फरार हो गए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें