फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर में उतराता मिला लापता अधेड़ का शव

Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। दो दिन से लापता अधेड़ का शव सोमवार सुबह निचली गंग नहर में गोपालपुर के पास झाड़ियाें में फंसा मिला। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। स्थानीय लोगों की पहचान पर मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। मृतक के भाई ने शव की शिनाख्त कर भाई के बीमारी होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी अविनाश दुबे (48) पुत्र रामनाथ दुबे का शव गोपालपुर के पास निचली गंग नहर में झाड़ियों में मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ अजीतमल भरत पासवान व कोतवाली मुकेश चौहान मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। अविनाश की मौत पर पत्नी नीलम, बेटी शिवानी व बेटे गोलू का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक के भाई सुबोध दुबे ने पुलिस को बताया कि भाई अविनाश घर के बाहर ही किराने की दुकान किए थे। हृदय रोग से पीड़ित होने की वजह से वह परेशान रहते थे। शनिवार शाम को खाना खाने के बाद भाई टहलने की बात बोलकर घर से निकल गये थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उन्हें खोजा लेकिन पता नहीं चला। रविवार को अजीतमल कोतवाली पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सोमवार सुबह तलाश के दौरान भाई का शव नहर में उतराता मिला। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें