फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चने के खेत में पड़ा मिला किसान का शव

Sun, 09 Feb 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
किसान की मौत से दुखी परिजन। - फोटो : किसान की मौत से दुखी परिजन।
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला मनेपुर निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह किसान का शव करही रोड पर चने के खेत पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बे के मोहल्ला कटरा मनेपुर निवासी रहीम (60) बटाई पर खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
शनिवार की शाम वह करही रोड पर स्थित कस्बा निवासी राजू बाथम के बटाई पर रखे खेतों में गेहूं की फसल की रखवाली करने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। इससे परिजन चिंतित हो उठे।
विज्ञापन

पत्नी रानी बेगम उन्हें देखने खेत पर गईं, लेकिन किसान का कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह अपने खेतों पर पानी लगाने गए किसानों ने रहीम का शव लोधियान निवासी संजू प्रजापति के चने के खेत में पड़ा देखा। किसानों ने इसकी जानकारी रहीम के परिजनों को दी।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। रहीम का शव उसके खेतों से 200 मीटर दूर चने के खेत में उलटा पड़ा हुआ था। पास में ही दरांती, टॉर्च और एक गमछे में चने का कटा साग रखा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों के अनुसार मृतक की तीन पुत्रियां शहनाज, मेहनाज और अफसाना व दिव्यांग पुत्र सलमान, आरिफ और आदिल हैं। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें