फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डी. फार्मा के छात्र का था टकपुरा नहर में मिला शव

Sun, 02 Feb 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
प्रखर गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : प्रखर गुप्ता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र ग्राम टकपुरा स्थित नहर में शनिवार को मिले शव की पहचान रविवार की हुई। एक महिला ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र डी. फार्मा छात्र के रूप में की। बताया कि गणतंत्र दिवस की शाम से वह लापता था।
विज्ञापन

शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को दे दिया गया। युवक कानपुर के प्रभात कॉलेज का छात्र था। शनिवार दोपहर टकपुरा स्थित नहर पुल में एक युवक का शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी। देर शाम तक शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाया। रविवार को शास्त्री नगर बाबरपुर निवासी वर्षा गुप्ता ने शव की पहचान अपने लापता पुत्र प्रखर गुप्ता (20) के रूप में की।
वह गणतंत्र दिवस की शाम से लापता था। कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह और चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कपड़े से की गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में वर्षा ने बताया कि प्रखर दो बहनों में अकेला भाई था। कानपुर के प्रभात कॉलेज से डी. फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वर्षा गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य और उनके पति स्वास्थ्य विभाग में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें