फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क पर मिला युवक का शव, पुलिस बोली दुर्घटना

Sun, 01 Jun 2025 05:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। भरथना मार्ग पर मधुवन गेस्ट हाउस के सामने सड़क पर बाइक सवार एक युवक पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जेब से निकले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस किसी वाहन की टक्कर से मौत होना मान रही है। कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज के गांव पचपुखरा निवासी अमित कुमार (32) मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ में रहने वाले अपने बड़े भाई से मिलकर बाइक से घर जा रहे थे।

रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बिधूना भरथना मार्ग पर एक युवक घायल अवस्था में बाइक सहित सड़क पर पड़ा है। उपनिरीक्षक गंगासागर ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी भेजा। शरीर में आईं चोटों से अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि रात को किसी वाहन से एक्सीडेंट हुआ था। परिजन मौके पर आ गए थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें