फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाली में पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 10 Dec 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। थाना क्षेत्र के गांव मुरादगंज की पुरानी बस्ती में एक युवक का शव नाली में पड़ा मिला। सुबह शव देख मौके पर लोगाें की भीड़ लग गई। चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार युवक शराब का आदी था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादगंज पुरानी बस्ती निवासी शकील उर्फ जिजिया (40) अपने दो भाइयों इरशादी, जमीन और मां अमीना के साथ रहता था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव स्थित देसी शराब के ठेके के पास नाली में पड़ा मिला।

लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पर मां और भाई भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदी था। आशंका है कि अधिक शराब पीने के बाद वह नाली में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें