फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पत्नी को वीडियो कॉल कर घर में फंदे से लटका

Wed, 10 Dec 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
विज्ञापन
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नवी मोहन में मंगलवार सुबह एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को उसका मोबाइल फोन हाथ के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी सचिन मलिक (38) करीब 12 साल पहले सहायल के गांव नवी मोहन आया था। युवक गांव के बाहर दुकान और मकान किराये पर लिए था।

वह यहां बंगाली क्लीनिक चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह वह क्लीनिक पहुंचा, वहां फोन पर किसी से बात हुई, इसके बाद वह गुस्से में घर चला गया। इसी दौरान गांव का एक युवक इलाज के लिए उसकी क्लीनिक पर पहुंचा। वहां लोगों ने युवक के घर जाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद मरीज उसके घर पहुंचा और युवक को आवाज दी, लेकिन, कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद मरीज घर के अंदर पहुंचा तो युवक का शव फंदे से लटका देख वह सन्न रह गया। शोर मचाते हुए वह बाहर निकला और ग्रामीणों को जानकारी दी।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसका काफी समय से पत्नी से विवाद था। पश्चिम बंगाल में रह रहे परिजन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस जांच में पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान फंदे से लटक कर जान देने की बात सामने आई है।
इस मामले में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन का इंतजार किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें