एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा में शनिवार रात 18 वर्षीय युवक का शव घर के बरामदे में रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। रमपुरा निवासी जदुनाथ सिंह का परिवार गांव के बाहर बने बने मकान में रहता है।
शनिवार को जदुनाथ सिंह के फूफा के बेटी के यहां शादी थी। जिसमें पत्नी और बच्चे गए थे। घर पर सिर्फ जदुनाथ और पांचवें नंबर का बेटा सत्यम (18) था। उन्होंने बताया कि शाम को वह अपने बीमार फूफा की देखरेख करने गए थे। रात करीब नौ बजे जब वह वापस लौटे तो सत्यम को घर के बरामदे में रस्सी से लटका पाया। उसे उतारकर तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जा रहे थे तक उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव के पास मोबाइल टूटा पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)