फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाई मास्ट लाइटों से लैस होगी प्लास्टिक सिटी रोड

Mon, 29 Jan 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्लास्टिक सिटी में जल्द से जल्द उद्योगों के स्थापना को लेकर बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। अब रात में रोशनी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्लास्टिक सिटी रोड पर हाई मास्क लाइटों को लगवाया जाएगा। यूपीसीडा की ओर से यह काम कराया जा रहा है। पोल की खेप पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

नए साल में जिला प्रशासन की निगाहें प्लास्टिक सिटी पर टिकी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से भी कवायद शुरू कर दी गई है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से उद्योग बंधु की बैठक में यही मुद्दा उठाया जा रहा था। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों से लेकर यूपीसीडा के अधिकारियों से बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्तीकरण पर चर्चा हुई थी। वहीं व्यापारियों की ओर से तमाम अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग उठाई गई थी।
अब इस दिशा में धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है। प्लास्टिक सिटी में चोरी की होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए रात में प्लास्टिक सिटी मार्ग को जगमग रखा जाएगा। इसके लिए हाईमास्क लाइटों को लगवाया जा रहा है। पहले चरण में छह पोल व लाइटों की खेप शनिवार को यहां पहुंची। हाईमास्क लाइटों से जहां रात में होने वाली चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसेगा, वहीं वाहनों का आवागमन सहूलियत भरा होगा।
विज्ञापन

-
बोले जिम्मेदार
प्लास्टिक सिटी में बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम जारी है। प्लास्टिक सिटी रोड पर हाईमास्क लाइटें यूपीसीडा की ओर लगवाई जा रही हैं। -महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें