फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव फेंका

Mon, 11 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के बाहर एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त गांव के ही आशू यादव के रूप में रूप में हुई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह ग्राम ताजपुर और ग्राम नंदपुर की बीच स्थित मोबाइल टावर के पास युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। शव की शिनाख्त ग्राम नंदपुर मौजा ताजपुर निवासी आशू यादव (20) पुत्र सर्वेश यादव के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि आशू रविवार की दोपहर घर से बेला थाना क्षेत्र के गांव लछीराम पुर्वा में आयोजित भंडारे में गया था। वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। मृतक के पिता सर्वेश यादव का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या गांव के ही सर्वेंद्र पुत्र उपेंद्र यादव ने पीट-पीटकर की है।
विज्ञापन


उन्होंने सहायल थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर उनके पुत्र को सर्वेंद्र लछीराम पुरवा ले गया था। बताया जाता है कि आरोपी सर्वेंद्र हाल में सेना में भर्ती हुआ है।

थानाध्यक्ष सहायल अनवर अहमद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। उनका दावा है कि युवक की हत्या लछीराम का पुर्वा में की गई। बाद में शव यहां लाकर डाल दिया गया। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें