फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घने कोहरे में मोड़ पर पलटा डीसीएम, सड़क से नीचे गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के भरथना-बिधूना मार्ग के धनवाली मोड़ के करीब शुक्रवार सुबह तारकोल से लदी डीसीएम पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसमें फंसे ड्राइवर को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार सुबह तड़के की है। बताया जा रहा है कि तारकोल लादकर आगरा से लखनऊ जा रही डीसीएम कुदरकोट के करीब धनवाली मोड़ पर पलट कर सड़क के नीचे जा गिरी। घने कोहरे के चलते ड्राइवर मोड़ को नहीं देख सका और यह हादसा हो गया। इस बीच राहगीरों ने कुदरकोट थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने केबिन में फंसे हरदोई के दुर्गागंज निवासी चालक नरेंद्र कुमार को बाहर निकलवाया। उसे मामूली चोटे आईं। उसे कुदरकोट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया की घने के कोहरे के चलते धनवाली मोड़ पर डीसीएम पलट गया। चालक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें