फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीसीएम चालक ने सही कराया टूटा हाइटगेज

Fri, 09 Jan 2026 09:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-21- नहर पुल पर सही कर लगाया गया हाइटगेज।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। बृहस्पतिवार को डीसीएम की टक्कर से टूटा अछल्दा नहर पुल पर लगा हाइटगेज दोबारा लगवा दिया गया है। यह कार्य पुलिस की कार्रवाई के बाद डीसीएम चालक द्वारा रात में ही कराया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फफूंद की ओर से आ रही डीसीएम के चालक ने हाइटगेज के नीचे से वाहन निकालने का प्रयास किया। इस दौरान हाइटगेज जमीन से उखड़ गया और डीसीएम के ऊपर लटक गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीसीएम के ऊपर से हाइटगेज हटवाकर सड़क किनारे रखवाया।
पुलिस डीसीएम और चालक को थाने ले गई थी। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि डीसीएम चालक द्वारा रात में क्षतिग्रस्त हाइटगेज को ठीक करवा कर लगवा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें