फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किसानों का डाटा ऑनलाइन, जल्द मिलेगी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र में 19 अप्रैल को हुए भीषण अग्निकांड की डेढ़ सैकड़ा किसानों की फसल जलकर राख हो गई थी। इस मामले में अब तक 28 किसानों का डाटा ऑनलाइन होने पर जल्द सहायता राशि दी जाएगी। शेष अग्निकांड पीड़ितों का डाटा ऑन लाइन फीड होते ही सहायता राशि दी जाएगी। उधर सदर तहसील क्षेत्र में 20 अप्रैल को हुई अग्निकांड की घटना में अभी तक पीड़ितों द्वारा डाटा ऑनलाइन फीड न कराने से उनकी सहायता राशि अधर में लटकी है।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के गांव रोशंगपुर में 19 अप्रैल को अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग से रोशंगपुर के साथ ही उससे सटे मजरा अंतौल व प्यागपुर समेत 143 किसानों की फसल जलकर राख हो गई थी। यही नहीं 20 अप्रैल को सदर तहसील क्षेत्र के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अधासी में लगी आग से 98 किसानों की फसल आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गई थी।
इस मामले में जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव के निर्देश के बाद मंडी प्रशासन ने पीड़ित किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत सहायता राशि दिए जाने के लिए तहसील प्रशासन से पीड़ितों की सूची तलब की। जिसमें अजीतमल तहसील क्षेत्र के गांव रोशंगपुर के 51, अंतौल के 58 व प्यागपुर के 34 पीड़ितों की सूची मिलने के बाद उनका डाटा ऑनलाइन फीड कराने को सभी पीड़ितों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडी सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि अभी तक अजीतमल तहसील क्षेत्र के 28 अग्निकांड पीड़ितों का डाटा ऑन लाइन हो पाया है। इसमें सभी 28 अग्निकांड पीड़ितों को क्षति के आधार पर दो लाख 70 हजार 981 रुपये की सहायता राशि निर्धारित की गई है। वहीं शेष बचे पीड़ितों का डाटा ऑन लाइन फीड होते ही उनकी भी क्षति का आकलन कर सहायता राशि निर्धारित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभी सदर तहसील क्षेत्र के गांव अधासी में 20 अप्रैल को हुए अग्निकांड में तहसील से पीड़ितों की सूची तो मिल गई है। इसमें पीड़ित किसान की ओर से सेवा केंद्र के माध्यम से अपनी फसल की क्षति का पूरा डाटा ऑन लाइन कराया जाना है, लेकिन किसी भी किसान ने ऑनलाइन डाटा फीड नहीं कराया है। इससे उनकी सहायता राशि निर्धारित किए जाने में अभी समय लग सकता है। हालांकि सभी से डाटा ऑनलाइन फीड कराने के लिए जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें