बिधूना (औरैया)। गांव कन्नपुर निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव के एक दबंग ने सरकारी हैंडपंप उखाड़कर अपने घर में रख लिया है। इससे मोहल्ले में पानी की समस्या हो गई है।
अनार सिंह पुत्र रामचरन ने कोतवाली मेें दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सरकारी हैंडपंप को गांव के ही एक व्यक्ति ने उखाड़कर अपने घर रख लिया है। इससे पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। मोहल्ले के लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई है।