अस्पताल में जानकारी लेते चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली की इंडियन चौकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर लगभग पौने दो बजे एक साइकिल सवार भाऊपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जैतापुर गांव से आगे भाऊपुर की तरफ बढ़ा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष हैं। उसके पास से खाने-पीने का सामान मिला है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।