फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
अजीत सिंह की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार देर रात गेल कंप्रेशर स्टेशन से ड्यूटी कर घर लौट रहे साइकिल सवार संविदा कर्मी को डीसीएम टक्कर मारती हुई भाग गई। गंभीर रूप से घायल की सैफई ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार देर रात 11 बजे गेल कंप्रेशर स्टेशन से संविदा कर्मी अजीत सिंह (27) निवासी दूल्हाराय का पुर्वा ड्यूटी समाप्त होने पर साइकिल से घर लौट रहा था। बैसुंधरा के पास फफूंद दिबियापुर मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम ने अजीत को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया।
हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे दिबियापुर सीएचसी ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते वक्त अजीत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एनटीपीसी चौकी इंचार्ज नीरज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें