फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: साइकिल यात्रा निकाल किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

विज्ञापन
साइकिल यात्रा के दौरान मौजूद लोग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साहसिक साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। संघ के जिला प्रचारक पीयूष ने गुरुवार को साहसिक साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ का प्रत्येक सेवक इस साल कम से कम एक पौधा रोपित कर उसका सरंक्षण करे। यह साइकिल यात्रा लोगों को पर्यावरण से जोड़ने की प्रेरणा देने के लिए है। जिला कार्यवाह अवनीश ने कहा कि संघ द्वारा अपने स्वयंसेवकों को साहसी व आत्मविश्वासी बनाने के लिए साहसपूर्ण कार्य कराये जाते है।
एक दिवसीय 50 किमी. साइकिल यात्रा लोगों में जनचेतना लाने के साथ-साथ स्वयंसेवकों को साहसी बनाने में सहायक होगी। समाज के लोग जब तक साहसी नहीं होगें, तब तक समाज का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। साइकिल यात्रा में 60 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन

जो अपनी साइकिलों पर जल है तो कल है, जल की हर बूंद बचाएं, वृक्ष धरा के है आभूषण, करते दूर प्रदूषण, जैसे स्लोगन लिखकर नगर के कालीमाई मंदिर से दिबियापुर तक यात्रा निकाली। इस दौरान राहगीरों को पर्यावरण, प्रदूषण व जल सरंक्षण विषयों से संबंधित पत्रक भी बांटे गए।
इस मौके पर पंकज पोरवाल, विष्णु दीक्षित, देवेेंद्र पांडेय, आयुष, जीवाजी, उत्कर्ष शुक्ला, विमल, हिमांशू पोरवाल, श्रीप्रकाश व वीरेेंद्र सिंह आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें