बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाती जायंट्स सहेली ग्रुप ऑफ दिबियापुर की पदाधिकारी।
- फोटो : AURAIYA
क्षेत्र के सराय बिहारीदास गांव (सरैया) के प्राथमिक पाठशाला में समाज सेवी संस्था जायंट्स सहेली ग्रुप आफ दिबियापुर ने धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया। इस मौके पर बच्चों के साथ केक काटा। साथ ही बच्चों को उपहार और टोपी भी बांटे।
प्राथमिक विद्यालय में संस्था की अध्यक्ष सुधा भारतीय ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी। साथ ही ग्रुप की अन्य सहेलियों के साथ मिलकर बच्चों को उपहार भी दिए। 70 बच्चों को गर्म टोपे, बिस्किट, टॉफी आदि बांटकर क्रिसमस का त्योहार मनाया।
इस मौके पर समाजसेवी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश भारतीय ने कहा कि भारत में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं। हर धर्म में अनेक प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं। इसमें से क्रिसमस भी शामिल है।
ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस मौके पर जायंट्स ग्रुप की सहेली बीना गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, रेखा गुप्ता, पुष्प लता वर्मा, भारतीय पोरवाल, शिखा अग्रवाल तथा ज्ञानेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।