फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में उतरा करंट, मतदान कर्मी की मौत

Tue, 01 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान कराने जा रहे मतदान कर्मियों की डीसीएम में करंट उतर आया। इससे डीसीएम में बैठे तीन पोलिंग पार्टियों के कई कर्मचारी झुलस गए। वहीं बिना चप्पल बैठे मतदान अधिकारी प्रथम गंभीर रूप से घायल हो गए। दिबियापुर सीएचसी में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर भाग्यनगर ब्लाक के ग्राम केंजरी के बूथ संख्या 89 समेत तीन बूथों की पोलिंग पार्टियों में शामिल 12 मतदान कर्मी एक डीसीएम पर से जा रहे थे। नहर बाजार में जाम होने के कारण चालक ने नहर के किनारे पटरी होते हुए केंजरी जाने के लिए डीसीएम मोड़ दी। अभी डीसीएम कुछ ही आगे बढ़ पाई थी कि अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गया।

खंभे से झूल रहा बिजली का तार डीसीएम पर गिर गया। करंट उतरने से हड़कंप मच गया। तीनों पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी नीचे कूद गए। जबकि डीसीएम में बिना चप्पल के बैठे मतदान अधिकारी प्रथम मानसिंह (54 )पुत्र बच्ची सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुरा मौजा सौज कुर्रा करहल मैनपुरी उतर नहीं पाए और करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए।
विज्ञापन


बीएसए औरैया एवं आरओ राजेश कुमार श्रीवास के अनुसार एरवाकटरा के प्राथमिक विद्यालय बरौनाखुर्द द्वितीय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे। घटना की सूचना के बाद बीएसए औरैया राजेश कुमार श्रीवास, एसडीएम औरैया जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम बिधूना मदन चंद्र दुबे, सीओ सुभाष अत्री समेत अन्य कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पर देर शाम परिजन भी दिबियापुर सीएचसी पहुंच गए। एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव एवं सीओ सुभाष अत्री का कहना है चुनाव ड्यूटी के समय मौत की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जा रही है। मुआवजा एवं परिजन को नौकरी संबंधी निर्णय चुनाव आयोग को करना है।

बिना चप्पल के बैठे होने से लगा करंट
दिबियापुर ( औरैया )। लोग बताते हैं कि नहर पुल पर जाम एवं डीसीएम में बिना चप्पलों के बैठा होना मतदान अधिकारी प्रथम की मौत का कारण बना। बताते हैं कि पूरे दिन नहर पुल पर जाम के कारण दोपहर में पोलिंग पार्टियां लेकर जा रही डीसीएम के चालक ने जल्दबाजी में सीधे रास्ते न ले जाकर नहर पटरी से होकर निकालने की कोशिश की। इसी के चलते अनियंत्रित होकर डीसीएम बिजली पोल से टकरा गया। जूता चप्पल पहनकर उतरने के कारण अन्य कर्मचारी तो उतर गए। परंतु मृतक नहीं उतर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें