ईंट भट्टा जा रहे भट्टा व्यवसायी को ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं चालक व ट्रक को पुलिस थाने ले आई है। विजय कुमार पुत्र बनारसी दास पोरवाल (48) निवासी शास्त्रीनगर बाबरपुर सोमवार दोपहर तीन बजे बाइक चांदपुर स्थित अपने ईंट भट्टा जा रहे थे। मौहारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजय की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की तहरीर मृतक के भाई धर्मेद्र कुमार ने कोतवाली में दी है। घटनास्थल पर हेलमेट न मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यापरी ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक विजय के सिर पर भी कई चोटें मिली हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि विजय ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।