फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनर एचटी लाइन से करंट लगने से नीचे गिरा, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में जालौन चौराहे के पास एचटी लाइन के नीचे खड़े डस्ट लदे ट्रक पर चढ़ा क्लीनर ऊपर निकली लाइन की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से वह ट्रक से नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

झांसी जिले के थाना बड़ागांव के ग्राम गोरा बछिया निवासी रविंद्र सिंह (25) पुत्र श्यामलाल मंगलवार को सुबह जालौन चौराहे पर डस्ट लदे ट्रक के साथ औरैया आया था। जहां जालौन चौराहे के पास चालक ने ट्रक को खड़ा कर दिया। तभी ट्रक क्लीनर रविंद्र सिंह किसी काम के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ गया। जहां ट्रक के ऊपर से निकली 33 हजार केवी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से रविंद्र गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक से नीचे आ गिरा।
क्लीनर को ट्रक से नीचे गिरते देख ट्रक चालक जितेंद्र ने उसे उठाया और आनन-फानन में ऑटो से उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें