फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से रिटायर्ड फौजी की मौत

Wed, 24 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
 सहायल रोड पर मंडी समिति के पास बुधवार की अलसुबह सेवानिवृत्त फौजी की बिजली के खंभे से चिपककर मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



इधर सहायल रोड क्षेत्र के लोगों ने विद्युत पोल में करंट के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताते हुए असैनी विद्युत सब स्टेशन पर तोड़फोड़ की। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को पीटा।


उपद्रव के चलते असैनी से पोषित फीडर प्रभावित हुए और जिले में दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



 
सहायल रोड पर मुरादगंज क्षेत्र के गांव नवलपुर के मूल निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेंद्र सिंह पाल (59) की बुधवार सुबह लघुशंका के दौरान बारिश में जलभराव के दौरान बिजली पोल के करंट से मौत हो गई। मृतक बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते थे।


उपनिरीक्षक पान सिंह ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की जाएगी। क्षेत्रीय लेखपाल शिवसिंह यादव ने घटनास्थल से हादसे की जानकारी लेते हुए मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।



वहीं रिटायर्ड फौजी की मौत से गुस्साए लोगों ने पूरे जिले को बिजली आपूर्ति करने वाले 132 केवीए असेनी सबस्टेशन पर हमला बोल दिया। मेन गेट का ताला तोड़कर पावर हाउस के गार्ड सेवानिवृत्त फौजी से मारपीट की।


बाद में कंट्रोल रूम में घुसकर कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए रजिस्टर फाड़ दिए और तोड़फोड़ की। इसके बाद दो घंटें तक पूरे जिले की बिजली बंद रही।


 
जेई चंदन पंडित के अनुसार अपरान्ह 12.40 बजे असेनी उप संस्थान के गेट पर 35-40 लोगों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड अरुण कुमार सेंगर से मारपीट की। लोगों ने नारेबाजी करते हुए एसएसओ प्रनीत यादव, टीजी सेकेंड रुप किशोर, लाइनमैन धर्मेंद्र कुमार से हाथापाई कर दी।


कंट्रोल रूम में घुसकर फर्नीचर, वाटर कूलर, कूलर, पंखा, तोड़ दिए और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। कंट्रोल रूम में लगे कंट्रोल पैनल को तोड़ने की कोशिश की। कंट्रोल रुम और बिजली घर फूंकने की धमकी दी।


पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी लोग भाग गए। पावर हाउस की डेली मेंटीनेंस एवं आपरेशन में बाधा उत्पन्न हुई और दो घंटे तक जिले के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रही।


लगभग तीन बजे सभी फीडरों की विद्युतापूर्ति दोबारा बहाल हो पाई। कर्मियों के अनुसार लगभग 80 हजार रुपए के सामान की क्षति हुई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।



कई मौतों के बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग- दिबियापुर ( औरैया )। तमाम दुर्घटनाओं के बावजूद विद्युत विभाग नहीं चेत रहा है। लोगों का कहना है कि तीन माह में हुए पांच हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। बेला मार्ग पर एचटी लाइन की चपेट में आने से मौरंग उतार रहे ट्रक हेल्पर की मौत हुई थी।


बीते माह बेला मार्ग पर पेप्सी की गोदाम पर सामान उतारते समय खलासी एचटी लाइन की चपेट में आ गया था। बीते माह बेला मार्ग पर ही मौरंग उतार रहे ट्रक के टायरों में आग लग गई थी।


बिधूना मार्ग पर दो बड़े हादसों में कंटेनर में आग लगने से बाइकें जल चुकी हैं, जबकि एक ट्रक में आग लगने से इसमें लदा लाखों रुपये का प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें