फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सती अनुसुइया ने दिए सीता को स्त्री धर्म के उपदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से विजया दशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आयोजित रामलाली के दौरान रविवार रात सती अनुसुइया उपदेश व पंचवटी विश्राम का मंचन कलाकारों ने किया। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ डटी रही।
विज्ञापन

रामलीला का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने राम दरबार की आरती कर किया और युवाओं को धार्मिक परंपराओं को जारी रखने के लिए आगे आने की अपील की। युवाओं को धार्मिक आयोजनों से सीख लेने की बात कही। इसके बाद कलाकारों ने सती अनुसुइया उपदेश और राम-लक्ष्मण व सीता के पंचवटी विश्राम की लीला का मंचन किया। पंचवटी जाने से पहले श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भेंट सती अनुसुइया से होती है। यहां सती अनुसुइया माता सीता को स्त्री धर्म और पति धर्म निभाने के बारे में बताती हैं। सती अनुसुइया ने सीता को उपदेश दिए।
कहा कि पति की सेवा करना ही नारी का परम धर्म है। उनकी आज्ञा का आदर करना चाहिए। पति के बिना कभी किसी अनजाने स्थान पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सीता को स्त्री धर्म निभाने के अन्य कई और सूत्र भी बताए। रामलीला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामलीला कमेटी के संरक्षक शंकर दयाल शुक्ला, अध्यक्ष लालजी तिवारी, महामंत्री अवधेश मिश्रा, अनुराग तिवारी आदि ने सहयोग किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि विजयादशमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें