औरैया। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित शरदोत्सव प्रदर्शनी पांडाल में पूर्व सैनिक सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सुनीति ने किया। कार्यक्रम में वीर नारियों को सिलाई मशीन देकर व वरिष्ठ सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा किदेश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे फौजी भाइयों से देश का माथा गर्व से ऊंचा है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमांडर रामेंद्र माथुर, मेजर योगेंद्र सिंह कटियार एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने योगा व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया
एसपी सुनीति ने कहा कि उन्होंने सभी से फौजियों का सम्मान करने की अपील की। कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं वास्तव में वह फौजी भाइयों की ही देन है। इस दौरान पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर गिरेंद्र सिंह परिहार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पूर्व सैनिकों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निस्तारण की अपील की।
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में समिति के जिला महामंत्री रिटायर्ड हवलदार अनिल कुमार चौबे ने अतिथियों व पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कृपाल सिंह राठौर, जगपाल सिंह भदौरिया, विजेंद्र यादव, धर्मराज सिंह, अनिल गुप्ता, अविनाश अग्निहोत्री, सलिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चौहान, सुरेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, विनोद सेंगर, कुंवर सिंह चौहान, किशन बिहारी, आत्माराम के अलावा सभासद मुकेश निषाद, ज्ञान सिंह, विनोद कुमार, अवधेश, धीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।