फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिहा अरज छठी मइया, बढ़े कुल-परिवार

विज्ञापन
फोटो 10एयूआरपी19- सूर्य को अध्र्य देने के बाद पूजन के दौरान मौजूद लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर रोड स्थित नहर किनारे बुधवार शाम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। छठ मैया को मनाने के लिए शाम को महिलाओं ने घर की छतों पर ही जलाशय बनाकर डूबते सूरज को अर्ध्य दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड स्थित शहर किनारे बसे परिवारों ने छठ पूजा की। नहर में गंदगी और पानी न होने के कारण घर की छत पर पोखर बनाकर पूजन किया। गीतों के माध्यम से महिलाओं ने छठ मैया के प्रति श्रद्धा के भाव व्यक्त किए। दउरा सजा के हम आइल बानी हो, आदित्य तोहरी दुआर, छठी मइया देई दरसनवा न हो, कठिन बरतिया तोहार...। बुधवार की शाम महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्ध्य दिया। महिलाओं ने फल, पकवान से भरी टोकरी प्रकाश पुंज को भेंट की। महिलाओं ने पुत्र की प्राप्ति, पति की दीर्घायु, रोगों से मुक्ति और परिवार से सुख व शांति की कामना की।
इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। इस दौरान मौजूद अनिल यादव ने बताया कि छठ मैया भक्तों की मनोकामना पूर्ण करतीं है। जिनके संतान नहीं है, उनकी गोद भरती हैं और जिनकी संतान है, उन्हें दीर्घायु और निरोगी करती हैं। छठ पूजन बिहार और पूर्वांचल का मुख्य पर्व है। अब यह धीरे-धीरे पूरे देश में मनाया जाता है। बड़ी संख्या में लोग सूर्य की आराधना करते है। इस दौरान प्रो. संतोष यादव, अनिल यादव, सहोदरा यादव, प्रीती यादव, रमेश प्रजापति, सुमित, प्रेमा देवी, दिव्यांश यादव, सपना सैनी, नीलम, पवन यादव, गौरव यादव, मालिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें