फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहूति के साथ 40 दिवसीय गायत्री महायज्ञ जप अनुष्ठान संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला आर्य नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर 40 दिवसीय गायत्री महायज्ञ जप अनुुष्ठान का सोमवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति दी। इस मौके पर हुई गोष्ठी में आचार्यों ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आचार्य प्रदीप अवस्थी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाई। उन्होंने कहा कि होली का पर्व भक्त प्रहलाद की रक्षा करने वाले भगवान नरसिंह की पूजन एवं आहुतियां देकर मनाया जाता है। अखिल भारतीय गायत्री परिवार आर्य नगर शाखा की ओर से कार्यक्रम स्थल पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर शिवनाथ मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, रामचंद्र गुप्ता, प्रदीप पोरवाल, सुरेशचंद्र मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, कमलेश्वरी मिश्रा, सीता गुप्ता, विनीता गुप्ता, उमा पुरवार, विनीता यादव, मंजू मिश्रा, उर्मिला अग्निहोत्री, वंदना गुप्ता, उमा पुरवार, शिखा गुप्ता, प्रताप नारायन मिश्रा, बेबी गुप्ता व गौरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें