फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियरों बालक-बालिकाओं ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी में सीनियर व जूनियर वर्ग की नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सुर-ताल-संगम की निदेशक ने पालिका प्रशासन के इस कार्यक्रम को गांव स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बेहतर मंच बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जया श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर विजेता व लालजी शुक्ला, ईओ डॉ.अनीता शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यापर्ण कर की।
विज्ञापन

नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए सुर-ताल-संगम संस्था की निदेशिका जया श्रीवास्तव ने कहा कि गांव व कस्बों में नृत्य व गायन से जुड़ी युवा प्रतिभाओं की भरमार है लेकिन उन्हें कोई अच्छा मंच व प्रोत्साहन न मिलने के कारण वह दम तोड़ रहीं है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम गांव व कसबों की प्रतिभाओं को निखारने उभारने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है।
जूनियर गायन में आध्या मिश्रा, मास्टर रामांश श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, स्वास्तिका, अनुष्का, सूर्यांश ने अपनी प्रस्तुति दी। सीनियर गायन में स्वाती श्रीवास्तव, आमिर हमजा, यश गुप्ता, अक्षत सक्सेना, शहादत अली ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा जूनियर नृत्य के लिए बच्चों ने नामांकन कराए। इसमें राजकुमार राजपूत, अर्पिता अवस्थी, हनी सिंह, अनुष्का बाजपेई, अनुष्का मिश्रा, तेजस बाजपेई, समृद्धि सोनी, राधिका दीक्षित, वैष्णवी, संस्कृति, कशिश, बरसा, आकृति, हमजा, तान्या, कास्पा, मनंत, अवनी दुबे, आलिया, काजल, साहिल, लवी, पूर्वी, मानवी, श्रेया, हर्ष समेत लगभग 32 प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर नृत्य में अवनी दुबे, राधिका मिश्रा, जहानवी सिंह, राखी, अतुल सिंघानियां, हिमांशु, रेखा, साहिल ने गाना सुनाकर जमकर तालियां बटोरी। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका ज्ञान सक्सेना व सारिका ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन मयंक गुप्ता व ललित तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें