दिबियापुर(औरैया)। कलेक्टरी रोड स्थित सेनफोर्ट स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने अपने आसपास साफ सफाई रखने का अनूठा अध्याय भी सीखा।
सेनफोर्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत में नाटक का प्रस्तुतिकरण किया। साथ ही रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर सनफोर्ट स्कूल की डायरेक्टर प्रिया सोनी ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बरतकर बच्चे बीमारियों से दूर रहेंगे।
स्वच्छता का अनूठा अध्याय सीखकर बच्चे समाज को भी स्वच्छता का संदेश दे सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस मौके पर डायरेक्टर प्रिया सोनी व प्रधानाचार्य बीना त्रिपाठी के अलावा मोनिका कुशवाहा, रीना सागर व उषा पाल आदि मौजूद रहीं।