फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 कहजार रुपये लूटने में पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में शिवाकांत शुक्ला ने आठ लोगों के खिलाफ 50 हजार रुपये लूटने और दोस्त को तमंचे की बट् मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने पांच नामजद हैं। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी शिवाकांत शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की दोपहर लगभग ढाई बजे वह दोस्त ऋषि मिश्रा और कुनाल राजपूत के साथ अपने घर के बाहर खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी दौरान तकिया मोहल्ला निवासी मोहसिन, आदिल अल्वी, आबिद, समीर, जीशू वहां आ गए। आरोपियों ने बेवजह गालियां देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात- घूसों व डंडों से मारना शुरू कर दिया।
मोहसिन ने तमंचे की बट् से ऋषि मिश्रा के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पैंट की जेब में रखे ट्रक की किस्त 50 हजार रुपये निकाल लिए। उनके व दोस्तों के मदद की गुहार लगाने पर अवनीश चतुर्वेदी, शिवम सिंह सेंगर और आसपास के कई लोग पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। साथ ही पांच नामजद के अलावा तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें