फफूंद (औरैया)। कस्बा स्थित रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम अधिकारी अनूप कुमार ने वर्ष भर की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी।
पूर्व प्राचार्य रमेश चंद्र तिवारी ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की समाज में बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के रूप में नामांकन कराने के लिए अपने स्कूल/कॉलेज/महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क करें। राष्ट्रीय सेवा योजना में स्वयंसेवक को दो साल की अवधि में कुल 240 घंटे की सामाजिक सेवा करना आवश्यक है।
इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी अनूप कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं ने पूरे वर्ष विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए हैं। प्रबंधक मुकेश भारतीय ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष व निदेशक सुल्तान अहमद ने बच्चों को समाज सेवा करने के लिए प्रेरित करते हुए कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष राय ने किया। इस मौके पर जितेंद्र दोहरे, प्रदीप राजपूत व गिरिजा शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।