फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
फोटो 11 एयूआरपी 06- रजुआमऊ गांव में फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस से बातचीत करते मृतका के परिज - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। रजुआमऊ गांव में सोमवार की रात एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, महिला के मायके वालों ने स्वाभाविक मौत बताकर किसी भी तरह की कार्रवाई न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

रजुआमऊ गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी रेखा ने सोमवार की रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सुबह ससुराल वालों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो अछल्दा थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। इसी बीच मायके वाले भी पहुंच गए।
महिला के भाई राजेश सिंह व कमल सिंह पुत्र स्व. रजपाल सिंह निवासी सैफाबाद थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बहन रेखा का स्वास्थ्य कई वर्षों से खराब था, उसकी प्राकृतिक मौत हुई है। भाइयों ने इस मामले में किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उधर, इस मामले में एसओ अछल्दा राजेश कुमार ने बताया है कि महिला की मौत फांसी के फंदे पर झूलने से हुई है। मायके वालों ने दी तहरीर में कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें