फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हिंदी सेवियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
फोटो 03एयूआरपी07- डिग्री कालेज की एक मेधावी छात्रा को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि व कार्यक्रम सं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। खानपुर कस्बा स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित विशिष्ट हिंदी सेवी सम्मान समारोह में हिंदी सेवियों और मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के बाद बच्चों को स्कूल में शिक्षा मिलती है। ऐसे में शिक्षक छात्रों का सही मार्ग करें। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने हिंदी सेवी डॉ. गोविंद द्विवेदी, अमरनाथ दीक्षित व गोपाल पांडेय को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही सिटी मांटेसरी इंटर कालेज व स्व.डॉ.अनुराधा त्रिपाठी महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। छात्रों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इसी कड़ी में कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान प्रधानाचार्य राजनारायण त्रिपाठी, प्रबंधक रमेश चंद्र त्रिपाठी, सरला त्रिपाठी, गोपाल व कौस्तुभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें