फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने पक्षियों के बारे में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में विश्व वेटलैंड दिवस एवं वर्ड फेस्टिवल के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच पक्षियों के बारे में जानकारी की। साथ ही उन्हें पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने बताया कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या के चलते समाप्त हो रहे जंगलों के कारण पक्षियों की संख्या दिनों दिन कम होती जा रही है। अब पक्षी कम नजर आते हैं। पक्षी विशेषज्ञ डॉ. विवेक सेंगर ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चों को पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को दूरबीन के माध्यम से वर्ड वाचिंग भी कराई। इस दौरान बच्चों को पक्षियों के निवास, क्रियाकलापों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को बताया कि अपने जिले में मौसम परिवर्तन के दौरान कई विदेशी पक्षी भी आते हैं। बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि पर्यावरण को बचाने में देश के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चे पौधे लगाकर पक्षियों के प्राकृतवास में अपना अहम योगदान प्रदान करें। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। प्रस्तुति देने वाले छात्रों को अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुन्नालाल क्षेत्रीय वन अधिकारी, प्रागीलाल, महादेव, देवेंद्र सिंह गौतम आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें