फोटो 16 एयूआरपी 31 - कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक व जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य
- फोटो : AURAIYA
औरैया। आवास विकास स्थित काली माता मंदिर परिसर में गुरुवार को समाजसेवी स्व. जियाजी की पुण्यतिथि पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकारों ने एक से एक बेहतरीन भजन कीर्तन प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम (न्यायिक) एमपी सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गरीबों को कंबल भी बांटा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएम (न्यायिक) एमपी सिंह ने कहा कि पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि स्व. जियाजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इसमें लगभग एक सैकड़ा से अधिक जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया।
कार्यक्रम आयोजक रविंद्र सिंह कुशवाह ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिंह्न देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के संरक्षक रविंद्र सिंह कुशवाह व संचालन राजेश सिंह कुशवाह ने किया। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कैप्टन कृपाल सिंह राठौर, महामंत्री शिवपाल सिंह जादौन के अलावा बृजेंद्र सिंह सेंगर, राजा सिंह परिहार, मेजर वीरेंद्र सिंह परिहार, बाबू सिंह तोमर, सुधीर सिंह कुशवाह, किशोर सिंह, मुकेश सिंह सेंगर, हरवीर सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।